लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण वस्तुओं पर नजर रखने के लिए कड़े कदम उठाएगा सिंगापुर का हिंदू धर्मस्व बोर्ड

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:40 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, एक मार्च सिंगापुर के संस्कृति, समुदाय एवं युवा मामलों के मंत्री एडविन टोंग ने एक मंदिर के पूर्व भारतीय प्रमुख पुजारी पर स्वर्ण आभूषण के हेर फेर के आरोप लगने के कुछ सप्ताह बाद कहा कि देश का हिंदू धर्मस्व बोर्ड (एचईबी) उन चार मंदिरों में स्वर्ण वस्तुओं पर निगरानी बढ़ाने के लिए कदम उठा रहा है, जिनका वह प्रबंधन करता है।

‘टुडे’ समाचार पत्र के अनुसार, मंत्री ने सोमवार को कहा कि मंदिरों की प्रबंधन समितियां अपने मंदिरों में सोने की वस्तुओं पर निगरानी को कड़ा करेंगी।

टोंग ने बताया कि एचईबी हर साल अधिक लेखा परीक्षा करेगा।

टोंग से सांसद मुरली पिल्लई ने सवाल किया था कि क्या एचईबी ने श्री मरियम्मन मंदिर के मामले की समीक्षा की है और क्या ऐसी घटना को पुन: होने से रोकने के लिए कोई कदम उठाए गए हैं। इस प्रश्न के जवाब में टोंग ने कहा कि एचईबी उन चार मंदिरों में स्वर्ण वस्तुओं पर निगरानी बढ़ाने के लिए कदम उठा रहा है, जिनका वह प्रबंधन करता है

सिंगापुर में सबसे प्राचीन हिंदू मंदिर के आभूषणों को गिरवी रखकर रकम जुटाने के लिए भारतीय पुजारी कंडासामी सेनापति (37) पर आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया है।

सेनापति (37) पर भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ की तस्करी और अन्य गंभीर अपराध संबंधी कानून के तहत कर्मचारी के रूप में आपराधिक विश्वास भंग के लिए पांच आरोप लगाए गए हैं।

श्री मरिअम्मन मंदिर में मुख्य पुजारी कंडासामी पर 2016 से 2020 के दौरान मंदिर से स्वर्ण आभूषण निकालने और उन्हें दुकानों में गिरवी रखकर रकम जुटाने का आरोप है।

अभियोजकों ने अदालत को बताया कि गिरवी रखे गए आभूषणों की कीमत 20 लाख सिंगापुर डॉलर (15 लाख अमेरिकी डॉलर) से अधिक थी।

कंडासामी के मामले पर अदालत में आगे की सुनवाई 15 मार्च को होगी। दोषी पाए जाने पर उसे 15 साल जेल की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना