लाइव न्यूज़ :

‘भारतीय यात्रियों के 21 दिन पृथक-वास से सिंगापुर ज्यादा कोविड-19 मामलों का लगा पाएगा पता’

By भाषा | Updated: April 22, 2021 09:25 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 22 अप्रैल सिंगापुर के विशेषज्ञों ने कहा है कि सार्स-सीओवी-2 के दो बार रूप परिवर्तित कर चुके नये स्वरूप के खिलाफ देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत से लौटे प्रत्येक व्यक्ति को 14 दिन के बजाय 21 दिन तक पृथक-वास में रखना होगा। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने बृहस्पतिवार को यह खबर दी।

हालांकि, इसमें कहा गया कि भारत से आने वाले विमानों पर रोक लगाने की जरूरत नहीं है।

एनयूएस सॉ स्वी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में वैश्विक स्वास्थ्य के उपाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर सू ली यांग ने कहा, ‘‘14 दिन का पृथक-वास या घर पर ही रहने के नोटिस (एसएचएन) से 98 प्रतिशत से अधिक कोविड-19 के मामलों का पता लगाने में मदद मिलेगी, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो उड़ान के दौरान संक्रमित हुए हैं।”

यांग ने कहा, “21 दिन के पृथक-वास और कुछ खास जांचों से लगभग सभी मामलों का पता चल जाएगा। हालांकि यात्री को इसकी काफी मानसिक एवं आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी।”

सिंगापुर ने मंगलवार को नये सुरक्षा उपायों की घोषणा की जिनमें भारत से लौटने वाले अस्थायी निवासियों के लिए कम से कम मंजूरियां देना भी शामिल है।

विशेषज्ञों ने कहा कि भारत से लौटने वाले सभी यात्रियों को किसी केंद्र पर 14 दिन पृथक-वास में रहने के बाद अपने आवास पर सात दिन के लिए खुद को पृथक रखना होगा।

ये नये उपाय स्थानीय तौर पर संक्रमण के मामलों के हाल में बढ़ जाने के बीच आए हैं और इनमें से तीन लोगों के संक्रमित होने के पीछे 43 साल के एक भारतीय नागरिक से संपर्क में आने को कारण माना जा रहा है जो संभवत: भारत में दोबारा संक्रमित हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला