लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर : भारतीय मूल के दो नागरिकों पर धोखाधड़ी के आरोप

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:40 IST

Open in App

सिंगापुर, 22 जुलाई सिंगापुर स्थित कंपनियों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल के दो नागरिकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय किए गए। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

दैनिक समाचार पत्र द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक 46 वर्षीय हुसैन नैना मोहम्मद पर दो कंपनियों द्वारा दो अन्य फर्मों को 40 लाख सिंगापुर डॉलर से अधिक के भुगतान को लेकर कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप है। इनमें से एक फर्म में हुसैन खुद साझेदार है।

उस पर एक अन्य कंपनी के निदेशक के साथ मिलकर साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है । इसमें पीड़ित कंपनियों को चार लाख डॉलर से अधिक के भुगतान को लेकर धोखाधड़ी की साजिश की गई।

हुसैन के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक कंपनी के निदेशक 66 वर्षीय एल्डो थोट्टुंगल मथाई के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं। दोनों आरोपी भारतीय नागरिक हैं और उन्हें सिंगापुर में 'स्थायी निवासी' का दर्जा प्राप्त है।

समाचार पत्र की खबर के मुताबिक इसके अलावा हुसैन पर 20 अन्य आरोप भी हैं, जिसमें 18 मामले धोखाधड़ी के हैं जबकि दो मामले धनशोधन के हैं। गौरतलब है कि धोखाधड़ी के प्रत्येक मामले में दोषी पाए जाने पर दोनों को 10-10 साल की जेल और उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा