लाइव न्यूज़ :

सिंगापुरः भारत से आने वाले यात्रियों को सामान्य पृथक-वास अवधि के अतिरिक्त सात दिन और घर पर रहना होगा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 22:34 IST

Open in App

सिंगापुर, 20 अप्रैल सिंगापुर ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारत से आने वाले यात्रियों को तयशुदा पृथक-वास केंद्रों पर जरूरी 14 दिन बिताने के अलावा सात दिन तक घर में भी पृथकवास करना होगा। भारत में वायरस के नए स्वरूप के कारण बढ़ते मामलों के चलते यह कदम उठाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा यह घोषणा तब की गई जब भारत में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति के चलते गैर सिंगापुर नागरिकों और गैर स्थायी नागरिकों के लिए प्रवेश स्वीकृतियों में तत्काल प्रभाव से कटौती की गई है।

स्ट्रेट टाइम्स द्वारा सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान को उद्धृत करते हुए कहा गया है कि बृहस्पतिवार रात 11.59 बजे से भारत से आने वाले सभी यात्रियों को अपने आवास पर अतिरिक्त सात दिनों के घर पर ठहरने के नोटिस (एसएचएन) का पालन करना होगा।

खबर में कहा गया है कि जिन लोगों के 14 दिन की पृथक-वास की अवधि अभी पूरी होनी है उन्हें भी अतिरिक्त सात दिनों के एसएचएन का पालन करना होगा।

यात्रियों के एसएचएन की 14 दिन और सात दिन की अवधि पूरी होने पर कोविड-19 जांच की जाएगी।

वहीं, हांगकांग से आने वाले यात्रियों के एसएचएन की अवधि को 14 दिनों से घटाकर सात दिन कर दिया गया है, क्योंकि स्थिति में सुधार हुआ है।

हालांकि यह नियम केवल उन्हीं यात्रियों पर लागू होगा जो हांगकांग में लगातार 14 दिनों से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला