लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर: सामूहिक आवासों में कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य नियमों में खामियों की जांच होगी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 13:25 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 14 अक्टूबर कोरोना वायरस के अधिक मामलों के मद्देनजर सिंगापुर का मानव संसाधन मंत्रालय स्वास्थ्य देखभाल संबंधी नियमों में खामियों की जांच कर रहा है। इनमें जुरोंग औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी कामगारों के लिए बने सामूहिक आवास में संक्रमितों के इलाज के लिए बने केंद्र में कोविड-19 पीड़ित कामगारों को भेजने में विलंब के आरोपों की जांच भी शामिल है।

मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जालान तुकांग के एक सामूहिक आवास में स्वास्थ्य देखभाल संबंधी नियमों का उल्लंघन, चिकित्सीय मदद तक पहुंच की कमी और घटिया किस्म के भोजन समेत अन्य आरोपों के बाद फॉरवर्ड एश्योरेंस ऐंड सपोर्ट टीम के अधिकारी वहां के दौरे पर पहुंचे।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ऐसे मरीजों को उपचार के लिए हम बेहतर स्वास्थ्य केंद्रों में भेज रहे हैं जिन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।’’ उसने कहा कि चलित क्लिनिकल दलों को भी तैनात किया गया है जो जरूरतमंद कामगारों की मदद करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि प्रवासी कामगारों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए वह सामूहिक आवास के संचालकों, कर्मचारियों समेत सभी पक्षकारों के साथ मिलकर काम करेगा।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के कुल 3,190 मामले आए जिनमें से 498 मामले सामूहिक आवासों में रहने वाले विदेशी कर्मचारियों के हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण और नौ लोगों की मौत हुई। यहां संक्रमण के कुल 1,35,395 मामले हैं तथा मृतक संख्या 192 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला