लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए सिंगापुर ने भारत को ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे

By भाषा | Updated: April 28, 2021 12:01 IST

Open in App

सिंगापुर, 28 अप्रैल कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए सिंगापुर सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडरों की खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में बताया।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, सिंगापुर गणराज्य की वायुसेना ने सिंगापुर से पश्चिम बंगाल के लिए दो सी-130 विमानों से ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये।

विदेश मंत्रालय में उपमंत्री डॉ. मलिकी ओसमान ने बुधवार की सुबह पाया लेबर वायु सेना अड्डे पर भारतीय उच्चायुक्त पी कुमारन को ऑक्सीजन सिलेंडर से भरे दो विमान सौंपे।

मलिकी ने कहा, ‘‘पिछले साल हमने महामारी की विभीषिका को देखा। इसकी कोई सीमा नहीं है।’’

चैनल ने मलिकी के हवाले से कहा, ‘‘इसका किसी देश या नस्ल से वास्ता नहीं है। यही वजह है कि हमें एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करनी होगी।’’

मलिकी ने कहा कि सिंगापुर और भारत के प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। उन्होंने महामारी के दौरान पूरे समय सिंगापुर को जरूरी सामान की आपूर्ति करते रहने और भारत के योगदान के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना