लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने भारत व पांच अन्य एशियाई देशों को यात्रा प्रतिबंध सूची से हटाया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:20 IST

Open in App

सिंगापुर, 23 अक्टूबर सिंगापुर ने भारत व पांच अन्य एशियाई देशों को यात्रा प्रतिबंध सूची से हटा दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण विभिन्न देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाए गए थे।

पिछले 14 दिनों में भारत, बांग्लादेश, म्यांमा, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की यात्रा करने वाले लोगों को बुधवार से सिंगापुर में प्रवेश करने या यहां से अन्यत्र गुजरने की अनुमति होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने हालांकि कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों को सख्त कोविड नियमों का पालन करना होगा और उन्हें 10 दिनों तक पृथकवास में रहना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इन देशों में स्थिति कुछ समय से स्थिर हो गई है। समाचार पत्र स्ट्रेट्स टाइम्स ने ओंग के हवाले से कहा, "इन देशों के यात्रियों को यहां आने से रोकने वाले सख्त नियमों की अब जरूरत नहीं है।"

सिंगापुर में शुक्रवार तक कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 1,65,663 मामले सामने आए हैं और इस बीमारी के कारण देश में अब तक 294 लोगों की मौत हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला