लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने देश में अनिश्चितकालीन लॉकडाउन से किया इनकार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:58 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 24 अक्टूबर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने कहा है कि देश अनिश्चितकालीन लॉकडाउन में नहीं रह सकता है जिससे जनजीवन ठहर जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं होने दिया जा सकता कि हालात बेकाबू हो जाएं।

ली ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें इन परिस्थितियों का सामना करते हुए कोविड-19 के साथ सुरक्षित जीवन जीना होगा।’’

सिंगापुर के बहु-मंत्रालयी कार्यबल ने शनिवार को सिंगापुर को प्रभावी तरीके से खोलने के लिए कई उपायों की घोषणा की।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के अनुसार इन उपायों में एक जनवरी, 2022 से कार्यस्थल पर लौटने वाले सभी कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की आवश्यकता के साथ-साथ चीन के सिनोवैक को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करना और कुछ गर्भवती महिलाओं के लिए ‘होम रिकवरी’ योजना का विस्तार करना शामिल है।

कार्यबल की सह-अध्यक्षता व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग, वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग और स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग करते हैं।

ली ने अपने पोस्ट में, साप्ताहिक संक्रमण वृद्धि दर का उल्लेख किया। दो हफ्ते पहले, यह आंकड़ा 1.5 था, जिसका मतलब है कि मामले लगभग हर पखवाड़े दोगुने हो रहे हैं। यह अभी 1.15 है जिसका मतलब है कि मामले हर हफ्ते 15 फीसदी बढ़ रहे हैं।

ली ने कहा कि यदि यह दर एक से नीचे चली जाती है और सिंगापुर के अस्पताल एवं गहन देखभाल इकाई की स्थिति स्थिर रहती है, तो कुछ उपायों में ढील दी जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप में से कई ने प्रतिबंधों के बारे में अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए लिखा है, जबकि अन्य ने चिंता व्यक्त की है कि हम बहुत तेजी से लॉकडाउन को खोल रहे हैं। यह एक लंबी यात्रा रही है और अनिश्चितता जारी रहना एवं व्यवधान हम सभी के लिए कठिन है।’’

ऐसे में जब सिंगापुर वायरस के साथ सुरक्षित तरीके से रहने की दिशा में काम कर रहा है, ली ने सभी से अपने हिस्से का काम जारी रखने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोविड​​​​-19 के 3,598 नये मामले सामने आने की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा