लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच नेशनल डे परेड को टाला

By भाषा | Updated: July 23, 2021 09:51 IST

Open in App

सिंगापुर, 23 जुलाई सिंगापुर ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण नौ अगस्त से 21 अगस्त तक होने वाली नेशनल डे परेड को टाल दिया है और देश अपने 56वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिर्फ एक रस्मी परेड का आयोजन करेगा। सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक नेशनल डे रैली को भी एक सप्ताह टाल कर 29 अगस्त के लिये निर्धारित किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण सिंगापुर दूसरी लहर के दौरान की स्थिति में लौट आया है। इसे देखते हुए पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। ये पाबंदियां 18 अगस्त तक प्रभावी रहेंगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में सरकार दो सप्ताहों में उठाए गए कदमों की समीक्षा करेगी। सिंगापुर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 170 नए मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल