लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के समर्थन से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही सिंगापुर पुलिस

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:41 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 15 दिसंबर सिंगापुर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि वह उन सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है, जिनमें प्रदर्शनकारी भारतीय किसानों के समर्थन में बिना अनमुति के यहां लोगों को एकत्रित दिखाया गया है और साथ ही ''सख्त संदेश'' दिया कि वह दूसरे देशों के राजनीतिक मामलों के संबंध में सभाएं करने की अनुमित नहीं देगी।

गौरतलब है कि सितंबर में लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर 26 नवंबर से हजारों किसान डेरा जमाए हुए हैं।

सिंगापुर के अधिकारियों ने मंगलवार को एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, ''पुलिस ने किसी खास मकसद से होने वाली इन सभाओं की कभी अनुमति नहीं दी।''

सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने ''कड़ा संदेश'' भी जारी किया कि शहर में पुलिस की अनुमति के बिना जनसभाएं आयोजित करना या उनमें हिस्सा लेना अवैध है। साथ ही बल ने कहा कि वह दूसरे देशों के राजनीतिक मामलों के संबंध में सभाएं करने की अनुमति नहीं देगा।

'चैनल न्यूज एशिया' की खबर में एसपीएफ के हवाले से कहा गया है, ''सिंगापुर आने वाले या यहां रह रहे विदेशियों को हमारे कानूनों का पालन करना चाहिये। कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और जरूरत पड़ी तो उनके वीजा या काम करने के पास रद्द किए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं