लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर पुलिस भारतीय परिवार के खिलाफ घृणा अपराध के मामले की जांच कर रही

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:00 IST

Open in App

सिंगापुर, 13 मई सिंगापुर पुलिस महामारी के दौरान मास्क नहीं पहनने के लिए एक भारतीय परिवार के खिलाफ घृणा अपराध के एक मामले की जांच कर रही है। इससे कुछ दिन पहले ही चीनी मूल के एक व्यक्ति को भारतीय मूल की एक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने बृहस्पतिवार को बताया कि पसिर रिस बीच पार्क में सार्वजनिक स्थान पर नफरत भरी टिप्पणी करने के लिए 47 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ के मुताबिक आरंभिक जांच में खुलासा हुआ कि दो मई को शाम छह बजे व्यक्ति ने एक भारतीय परिवार के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की और मास्क नहीं पहनने के लिए परिवार के पुरूष सदस्य के साथ बहस करने लगा।

पुलिस ने व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है।

पिछले शुक्रवार को पुलिस ने चीनी मूल के एक व्यक्ति को भारतीय मूल की 55 वर्षीय महिला को कथित तौर पर प्रताड़ित करने के लिए गिरफ्तार किया था ।

एसपीएफ ने मंगलवार को कहा कि व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने, अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने, दूसरे की गरिमा को चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एसपीएफ ने बताया कि महिला चोआ चू कांग सात मई को ड्राइव पर टहल रही थी। उसी दौरान एक चीनी जोड़े ने उन्हें सही से मास्क पहनने के लिए टोक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला