लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के मंत्री ने आर्थिक गतिविधियां खुलने के साथ कोविड के मामले बढ़ने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 10:31 IST

Open in App

सिंगापुर, सात अगस्त सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग यी कुंग ने चेतावनी दी है कि इस व्यापार और वित्तीय केंद्र में आर्थिक गतिविधियां पुन: शुरू होने के साथ ही और अधिक लोग कोविड-19 से ग्रस्त हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कंपनियां तब तक तरक्की नहीं कर सकतीं जब तक कारोबारी और प्रबंधक अपने ग्राहकों और साझेदारों से मिलने की खातिर विदेश यात्रा नहीं कर सकते। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लोग यदि सिंगापुर नहीं आ सकेंगे या यहां से बाहर नहीं जा सकेंगे तो उन्हें यहां निवेश करने में कठिनाई होगी।’’

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ ने ओंग के हवाले से कहा, ‘‘अगर ऐसा चलता रहा तो रोजगार सृजन तथा आजीविका अर्जित करने की हमारी क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित होगी।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां खुलने पर और अधिक लोगों के संक्रमित होने के संबंध में लोगों को मनोवैज्ञानिक तरीके से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम बीमारियों और मौत के मामलों को कम से कम करने के लिए अपना हरसंभव प्रयास कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाएं, यह बहुत महत्वपूर्ण है।’’

सिंगापुर में आगामी मंगलवार से अर्थव्यवस्था को चार चरणों में पुन: खोलने के पहले चरण की शुरुआत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा