लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के मंत्री ने चीनी समुदाय से अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदनशील होने की अपील की

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:05 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 25 जून सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री लॉरेंस वांग ने शुक्रवार को बहुसंख्यक चीनी समुदाय से अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति संवदेनशील होने की अपील की। उनकी यह अपील हाल में हुई कई घटनाओं से देश में नस्लवाद को लेकर शुरू हुई बहस के बीच आई है।

इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिसी स्टडीज में नस्ल और नस्लवाद पर बोलते हुए वित्तमंत्री वांग ने सिंगापुर में चर्चित घटनाओं के बीच देश में नस्लवाद पर चिंता जताई। चैनल न्यूज एशिया ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘ पहले हमें यह स्वीकार करना होगा कि किसी भी बहुनस्लीय समाज में बहुसंख्यकों के मुकाबले अल्पसंख्यक होना अधिक मुश्किल होता है। यह पूरी दुनिया में होता है। इसलिए सिंगापुर के बहुसंख्यक समुदाय के लिए अपने हिस्से का कार्य करना अहम है और वे अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदनशील और सजग रहे।’’

वांग ने इस बारे में भी बात कि सिंगापुर आजादी के बाद कैसे नस्लीय सौहार्द वाला देश बना और सिंगापुर के ‘गतिशील’ और ‘ नाजुक’ बहुनस्लवाद पर भी चर्चा की।

गौरतलब है कि हाल में सिंगापुर की मीडिया ने भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नस्ली टिप्पणी की कई खबर दी है। कई मामलों में लोगों ने सिंगापुर-भारत बृहद आर्थिक सहयोग समझौते के भारतीयकरण का आरोप लगाया था और कहा था कि इससे कई उच्च कार्यकारी पदों पर भारतीय पेशेवरों के काबिज होने में मदद मिली और सिंगापुर वासी खाली हाथ रह गए।

दैनिक जीवन में नस्ल कैसे प्रभावित करती है, उसका उदाहरण देते हुए वांग ने कहा कि यह मायने रखता है, कोई रोजगार की तलाश कर रहा व्यक्ति समूह में तब अलग-थलग महसूस करता है जव वे उस भाषा को बोलते हैं जो सभी समझ नहीं सकते हैं। उन्होंने कुछ इलाकों में कई मालिकों द्वारा किसी खास भाषा को तरजीह देने को भी रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी