लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के व्यक्ति पर भारतीय मूल की महिला पर नस्ली हमला करने का आरोप

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:08 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 11 सितंबर भारतीय मूल की एक महिला को सीने में लात से मारने के आरोपी सिंगापुर के एक व्यक्ति पर नस्ली हमला करने और महिला की नस्ली भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप के तहत मामला दर्ज हुआ है। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक वोंग शिंग फोंग (30) ने एक निजी शिक्षक हिंदोचा नीता विष्णुभाई को सात मई को कथित तौर पर अपने दाहिने पैर से सीने में लात मारी थी। सिंगापुर के व्यक्ति पर नीता के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल करने और उनकी नस्ली भावना का अपमान करने के भी आरोप हैं।

शुक्रवार को व्यक्ति पर महिला की नस्ली भावना को ठेस पहुंचाने और नस्ली भावना से प्रेरित होकर हमले करने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया। इस साल की शुरुआत में यह मामला सामने आया था।

दो वयस्क बच्चों की मां ने आरोप लगाया था कि वह तेज चल रही थीं और ऐसे में उन्हें मास्क पहने हुए सांस लेने में दिक़्क़त होने लगी तो उन्होंने इससे बचने के लिए अपने मास्क को नाक के नीचे कर लिया था। इस पर आरोपी ने उनसे ठीक से मास्क पहनने के लिए चिल्लाना शुरू किया। महिला के कारण बताने के बाद भी वह उनके लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा, जिसके बाद उन्होंने वहां से चले जाने का निर्णय लिया लेकिन व्यक्ति उनकी तरफ आया और उनके सीने पर लात मार दी।

प्रधानमंत्री ली सीन सूंग और कई अन्य मंत्रियों ने 10 मई को अलग-अलग फेसबुक पोस्ट में इस घटना की निंदा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला