लाइव न्यूज़ :

भारतीय-चीनी मूल के दंपत्ति के खिलाफ नस्ली टिप्पणी पर सिंगापुर के व्याख्याता ने मांगी माफी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:07 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, नौ जुलाई सिंगापुर में एक पॉलीटेक्निक के पूर्व व्याख्याता ने भारतीय-चीनी मूल के दंपत्ति के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने पर शुक्रवार को माफी मांग ली। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

चैनल न्यूज एशिया की खबर में शुक्रवार को कहा गया कि टेन बून ली की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित व प्रचारित हो रहा था, जिसके बाद उसके नियोक्या एनजी एन पॉलीटेक्निक (एनपी) ने पिछले महीने के शुरू में उसे निलंबित किया और बाद में उसे बर्खास्त कर दिया था।

टेन ने एक बयान में कहा, “पांच जून 2021 को सार्वजनिक तौर पर मेरा सामना देव प्रकाश और उनकी पार्टनर जैक्लीन हो से हुआ। इस दौरान मैंने संकर-सांस्कृतिक संबंधों को लेकर कई अवांछनीय टिप्पणियां कीं। वे टिप्पणियां अस्वीकार्य थीं। मैंने जो कहा था उसके लिये मुझे बेहद खेद है।”

उन्होंने कहा, “उस शाम जो हुआ वह मेरे स्वाभाव से इतर था। मैं एक व्यक्तिगत मामले में उलझा हुआ था और उसे लेकर बेहद दुखी था। फिर भी, मेरी व्यक्तिगत समस्याएं मेरे कृत्य के लिये कोई बहाना नहीं हैं।”

चैनल ने टेन को उद्धृत करते हुए कहा, “मैंने प्रकाश और हो तथा उनके परिवार से माफी मांगी है। मैं अब व्यापक सिंगापुरी समुदाय के उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें मैंने अपने शब्दों से आहत किया और ढेस पहुंचाई है।”

प्रकाश द्वारा अपलोड किये गए वीडियो में टेन को जोड़े से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें “अपनी नस्ल” के लोगों के साथ रिश्ते रखने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?