लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी घोटालों की जांच के लिए इंटरपोल के कार्यबल में शामिल हुआ सिंगापुर

By भाषा | Updated: April 4, 2021 10:17 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, चार अप्रैल सिंगापुर इंटरपोल के नेतृत्व वाले एक वैश्विक वित्तीय अपराध कार्यबल में शामिल हो गया, जो कोविड-19 से संबंधित घोटालों समेत विभिन्न मामलों की जांच करेगा। इस कार्य बल में अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं।

चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) की खबर के अनुसार, गृह मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर दुनिया में साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे के खिलाफ वृहद अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत के कारण कार्य बल में शामिल हो रहा है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीएनए के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान हालात और खराब हो गए हैं, क्योंकि अधिक से अधिक लोग घर से काम कर रहे हैं और ऑनलाइन लेन देन कर रहे हैं। साइबर अपराधियों ने इस अवसर का फायदा उठाया है।’’

इंटरपोल के साइबर अपराध के निदेशक क्रैग जोन्स ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराधों में अवैध धन की जांच और टीकों की ऑनलाइन बिक्री पर नजर रखना कार्यबल के प्रमुख कार्यों में शामिल हैं।

जोन्स ने कहा, ‘‘ये टीके इस समय ऑनलाइन नहीं बिक रहे हैं। लोगों को यह समझना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा