लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर कोविड-19 टीके का क्षेत्रीय वितरक बनने के लिए प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं से कर रहा है बातचीत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 16:44 IST

Open in App

सिंगापुर 21 दिसंबर सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री चान चुन सिंग ने सोमवार को कहा कि उनका देश कोविड-19 के टीकों का क्षेत्रीय वितरक बनने और टीका उत्पादन के अंतिम चरण का हिस्सा बनने की संभावना तलाश रहा है और इस बाबत टीके के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं से वार्ता कर रहा है।

बहरहाल सिंग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सिंगापुर किन दवा कंपनियों से बातचीत कर रहा है।

इससे एक हफ्ते पहले सिंगापुर के अधिकारियों ने ऐलान किया था कि देश में फाइजर-बायोएनटेक के टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है और उनकी पहली खेप इस महीने आ जाएगी। इसी पृष्ठभूमि में सिंग की टिप्पणी आई है।

टूडे अखबार ने सिंग के हवाले से खबर दी है कि सिंगापुर की योजना प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं के साथ काम करने की है। यह उत्पादन को लेकर नहीं है जो यूरोप एवं अमेरिका में किया जा रहा है बल्कि सिंगापुर 'फिल एंड फिनिश' (शिशियों को टीके से भरना और आपूर्ति के लिए उन्हें पैक करना) की संभावना तलाश रहा है ताकि वैश्विक वितरण में मदद की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल