सिंगापुरः भारतीय-चीनी जोड़े पर नस्ली टिप्पणी करने वाले व्याख्याता को बर्खास्त करेगा संस्थान

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:50 IST2021-06-17T15:50:57+5:302021-06-17T15:50:57+5:30

Singapore: Institute to sack lecturer who made racial remarks on Indo-Chinese couple | सिंगापुरः भारतीय-चीनी जोड़े पर नस्ली टिप्पणी करने वाले व्याख्याता को बर्खास्त करेगा संस्थान

सिंगापुरः भारतीय-चीनी जोड़े पर नस्ली टिप्पणी करने वाले व्याख्याता को बर्खास्त करेगा संस्थान

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 17 जून सिंगापुर में पॉलीटेक्निक संस्थान के चीनी मूल के एक व्याख्याता को भारतीय-चीनी जोड़े पर कथित नस्ली टिप्पणी के गंभीर कदाचार के लिए नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। बृहस्पतिवार को मीडिया में आई खबरों में यह बताया गया।

एंग एन पॉलिटेक्निक संस्थान ने कहा कि गंभीर कदाचार करने पर वरिष्ठ व्याख्याता तान बून ली को बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

घटना एक वीडियो में दर्ज हो गई थी जो छह जून को ऑनलाइन पोस्ट किया गया। इसमें तान ऑर्चर्ड मार्ग पर एक भारतीय-चीनी जोड़े पर नस्ली टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इसमें तान सिंगापुर के देव प्रकाश नाम के व्यक्ति से एक चीनी महिला से मित्रता करने को लेकर बहस करते दिख रहे हैं।

देव प्रकाश भारतीय और फिलिपीनी नस्ल से हैं जबकि उनकी महिला मित्र आधी चीनी और आधी थाई हैं। वीडियो में तान किसी ‘‘भारतीय लड़की’’ से शादी नहीं करने को लेकर प्रकाश पर नस्ली होने का आरोप लगा रहे हैं।

इसके बाद उसी संस्थान की एक पूर्व छात्रा नुरूला फतीमा इस्कंदर ने नौ जून को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली जिसमें उसने आरोप लगाया कि 2017 में तान ने कक्षा में इस्लाम निंदक टिप्पणी की थी।

संस्थान ने कहा कि दोनों घटनाओं की आंतरिक जांच पूरी होने के बाद तान को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Singapore: Institute to sack lecturer who made racial remarks on Indo-Chinese couple

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे