लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर सरकार ने लोगों से कोविड-19 रोधी टीके के बारे में अफवाह नहीं फैलाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:43 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 30 दिसंबर सिंगापुर सरकार ने बृहस्पतिवार को लोगों से आग्रह किया कि ऑनलाइन माध्यम से टीका के बारे में बेबुनियाद अफवाह न फैलाएं। कोविड​​-19 रोधी टीका लेने के 75 दिन बाद एक किशोर की मौत के संबंध में लगाई जा रही अटकलों के बीच सरकार ने यह आग्रह किया है।

फेसबुक पर एक पोस्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सिंगापुर में केवल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों का पालन करने वाले और सुरक्षा, गुणवत्ता और असर के कठोर मानकों को पूरा करने वाले टीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

मंत्रालय ने कहा कि वह ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित की जा रही पुलिस की संशोधित रिपोर्ट के बारे में अवगत है जिसमें दावा किया गया है कि टीका लेने के बाद अक्टूबर में एक किशोर की मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा, ‘‘आरोप हैं कि कोविड-19 रोधी टीका लेने से किशोर की मौत हो गई। यह डॉ पॉल यांग द्वारा तैयार किया गया है, जो टीकाकरण के खिलाफ पैरवी करते रहे हैं।’’

आरोपों को गंभीर बताते हुए मंत्रालय ने कहा कि किशोर ने मृत्यु से 75 दिन पहले टीके की खुराक ली थी। जांच अधिकारियों के पास मामले को भेजा गया और शव का अंत्यपरीक्षण किया गया। आगे कुछ और जांच की जा रही है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘चूंकि जांच लंबित है इसलिए लोगों को किशोर की मौत पर निराधार अटकलें नहीं लगानी चाहिए।’’

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की एक खबर के मुताबिक किशोर 18 साल का था और 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। सिंगापुर के डॉक्टर यांग ने जून में एक खुला पत्र लिखकर युवाओं के टीकाकरण पर रोक लगाने का आह्वान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा