लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के विदेश मंत्री ने विपक्षी सांसद पर ‘निजी टिप्पणियों’ के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 10:36 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 16 सितंबर सिंगापुर में भारतीय मूल के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने विपक्षी राजनीतिक दल के उस सहकर्मी पर ‘‘निजी टिप्पणियां’’ करने के लिए माफी मांगी है जो विदेशियों द्वारा सिंगापुर के नागरिकों की नौकरियां छीने जाने संबंधी चर्चा में शामिल थे। यह चर्चा 10 घंटे तक चली थी।

बालकृष्णन ने कहा कि उन्होंने प्रोग्रेस सिंगापुर पार्टी (पीएसपी) के सदस्य लियोंग मुन वेई पर ‘‘निजी टिप्पणियां’’ करने के लिए उन्हें फोन करके माफी मांगी।

विदेश मंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे पर उनसे असहमत था लेकिन जो मैंने कहा, वह नहीं कहना चाहिए था। श्रीमान लियोंग ने मेरी माफी स्वीकार कर ली है।

सिंगापुर में चीनी मूल के लियोंग मंगलवार को संसद के एक सत्र के दौरान कई मंत्रियों के साथ चर्चा में शामिल थे। वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के नागरिकों की नौकरियों और आजीविका को सुरक्षित करने पर एक प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने लियोंग द्वारा सिंगापुर की विदेशी प्रतिभा नीति पर पीएसपी का प्रस्ताव रखे जाने के जवाब में यह प्रस्ताव पेश किया था।

चर्चा के दौरान लियोंग ने श्रमशक्ति मंत्री टैन सी लेंग से कुछ स्पष्टीकरण मांगा। तभी टैन जिस माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहे थे उसमें पीछे से एक आवाज सुनी गयी जिसमें कहा गया कि, ‘‘यह अनपढ़ है।’’ बाद में वही आवाज दोबारा सुनी गयी कि ‘‘सही में, उसे आरआई में दाखिला कैसे मिला (प्रतिष्ठित रैफल्स इंस्टीट्यूट)?’’

संचार एवं सूचना मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर इस बातचीत का लाइव प्रसारण हुआ और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ टिप्पणीकारों ने पहली आवाज बालकृष्णन की बतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला