लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की अदालत ने भारतीय मूल के मलेशियाई व्यक्ति की फांसी पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:51 IST

Open in App

सिंगापुर, आठ नवंबर सिंगापुर की एक अदालत ने नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए दोषी ठहराये गए भारतीय मूल के मलेशियाई व्यक्ति की फांसी की सजा सोमवार को तब तक के लिए निलंबित कर दी जब तक कि एक अपील पर सुनवाई नहीं हो जाती। व्यक्ति की फांसी रोकने के लिए विश्व भर में मांग की जा रही है।

मानसिक रूप से अस्थिर माने जाने वाला एन. के धर्मलिंगम (33) को बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में चांगी जेल में फांसी दी जानी थी।

‘स्टार ऑनलाइन’ वेबसाइट ने बताया कि सोमवार को सिंगापुर के उच्च न्यायालय ने एक ऑनलाइन सुनवाई के दौरान उसकी निर्धारित फांसी पर एक अपील पर सुनवाई होने तक रोक लगा दी।

धर्मलिंगम के वकील एम रवि ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील पर अदालत में अपील की सुनवाई लंबित रहने तक फांसी पर रोक लगाने का उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है।’’

अपील पर सुनवायी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होनी है। यदि अपील खारिज कर दी जाती है, तो उसे निर्धारित समय के अनुसार फांसी दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?