लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की अदालत ने वियतनामी महिला के उत्पीड़न के मामले में भारतीय नागरिक को दी कारावास की सजा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:22 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, एक अप्रैल सिंगापुर की एक अदालत ने एक भारतीय नागरिक को उसके कार्यालय में काम करने वाली एक वियतनामी महिला के उत्पीड़न के मामले में चार सप्ताह के कारावास और 8,000 सिंगापुरी डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई है।

एक अखबार की खबर के अनुसार धंधायुतम एझिलन (48) ने उसके दफ्तर में सफाई का काम करने वाली महिला में रुचि लेनी शुरू कर दी। वह उसके लॉकर में भोजन रखा करता था और उसे मोबाइल पर कई संदेश भेजा करता था।

‘टुडे ऑनलाइन’ समाचार पत्र ने बताया कि उसने महिला शौचालय के बाहर 21 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की।

रिपोर्ट में बताया गया कि एझिलन को उत्पीड़न करने और अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो रखने का दोषी पाया गया।

महिला ने जब अपने वरिष्ठों को इस घटना की जानकारी दी, तो एझिलन का रोजगार पास निलंबित कर दिया गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने आंतरिक जांच की और महिला को किसी अन्य कार्यस्थल पर स्थानांतरित कर दिया गया। महिला ने पिछले साल 21 अगस्त को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और एझिलन को उसी दिन बाद में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों को उसके फोन में 50 अश्लील वीडियो मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब