लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर: इस्लाम, मुसलमानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एक चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 1, 2021 09:39 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, एक जुलाई इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने चिकित्सक खो क्वांग पो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डॉ. खो क्वांग पो हाल ही में एक पत्र लिखने के बाद चर्चा में आए थे, जिसमें युवाओं के लिए सिंगापुर के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को रोकने का आह्वान किया गया था। डॉ. क्वांग इस पत्र के सह लेखक थे।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार, फेसबुक पर लिखी पोस्ट के सिलसिले में पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। वहीं, डॉ. खो क्वांग पो ने पुलिस में शिकायत की जानकारी ना होने की बात कहते हुए मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

खबर के अनुसार, हाल ही में कई वेबसाइट पर मुसलमानों और इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले डॉ. खो के कथित फेसबुक पोस्ट के ‘स्क्रीनशॉट’ प्रकाशित हुए थे। पिछले साल एक पोस्ट में खो ने कथित तौर पर कहा था कि मुसलमानों से बहुत अधिक हिंसा जुड़ी है। 2019 की एक पोस्ट में उन्होंने सवाल उठाया था कि इस धर्म (इस्लाम) को आलोचकों से बचाव की जरूरत क्यों है?

गौरतलब है कि डॉ. खो ने हाल ही में फेसबुक पर सिंगापुर की कोविड-19 टीकाकरण पर बनी विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर बेंजामिन ओंग को एक पत्र लिखा था। इस पत्र पर चार अन्य चिकित्सकों ने भी हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका में ‘एमआरएनए’ टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद 13 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर ह्रदयगति रूकने से मौत के मामले की जांच ‘सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन’ द्वारा शुरू करने की पृष्ठभूमि में चिकित्सकों ने सिंगापुर में युवाओं का टीकाकरण बंद करने की मांगी की थी।

कोविड-19 टीकाकरण पर सिंगापुर की विशेषज्ञ समिति ने चिकित्सकों द्वारा लिखे गए खुले पत्र के जवाब में कहा कि कोविड-19 रोधी ‘एमआरएनए’ टीके के लाभ उसके जोखिम से कहीं अधिक हैं। समिति ने कहा था कि पत्र में जिस 13 वर्षीय लड़के की मौत का जिक्र किया गया है, उसकी मौत के कारण की सार्वजनिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है और अमेरिकी अधिकारी अभी उस मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब