लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने सांस से कोविड-19 की जांच करने वाले उपकरण को अस्थायी मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:51 IST

Open in App

सिंगापुर, 24 मई सिंगापुर के अधिकारियों ने सांस से कोविड-19 का एक मिनट में पता लगाने वाले एक उपकरण को परीक्षण के लिए अस्थायी रूप से सोमवार को मंजूरी दे दी। इस उपकरण को प्रतिष्ठित नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) के तीन स्नातकों और भारत में जन्में एक प्रोफेसरों ने विकसित किया है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के मुताबिक, ‘ब्रेफेंस गो कोविड-19 ब्रेथ टेस्ट सिस्टम’ नाम के इस उपकरण को एनयूएस की ब्रेथोनिक्स कंपनी ने विकसित किया है और यह सांस से कोविड-19 की जांच करने के लिए मंजूरी प्राप्त करने वाला पहला उपकरण है।

कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ब्रेथोनिक्स सांस से कोविड-19 की जांच करने के लिए ‘ब्रेफेंस गो कोविड-19 ब्रेथ टेस्ट सिस्टम’ का परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह देश के भूमि जांच चौकियों में से एक पर लगाया जाएगा जहां आने वाले लोगों की इस प्रौद्योगिकी से जांच की जाएगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सांस से होने वाली जांच के साथ ही कोविड-19 एंटीजन जांच भी होगी।

ब्रेथोनिक्स की स्थापना एनयूएस के तीन स्नातकों-- डॉ जियान झुनान, डू फैंग और वायने वी ने भारत में जन्में प्रोफेसर टी वेंकी वेकेंटेशन ने साथ मिलकर की थी।

कंपनी के मुताबिक, ‘ब्रेफेंस गो कोविड-19 ब्रेथ टेस्ट सिस्टम’ में शख्स को इससे जुड़े एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण में फूंक मारनी होगी और जांच का नतीजा एक मिनट से भी कम समय में आ जाएगा।

अगर कोई व्यक्ति इस परीक्षण में संक्रमित पाया जाता है तो पुष्टि के लिए उसकी आरटीपीसीआर पद्धति से जांच कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?