लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में डूबे मालवाहक जहाज में आग लगने की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:51 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, तीन जून सिंगापुर ने श्रीलंका के जल क्षेत्र में डूबे रसायन से लदे जहाज में भीषण आग लगने के मामले की बृहस्पतिवार को अपनी ओर से जांच शुरू कर दी। यह जहाज सिंगापुर में पंजीकृत था और इसके डूबने से पर्यावरण तथा समुद्री जीवों के सामने गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

सिंगापुर के समुद्री एवं बंदरगाह प्राधिकरण ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि वह जानता है कि श्रीलंका के अधिकारी जहाज संचालक के साथ घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

बंदरगाह प्राधिकरण ने बृहस्पितवार को कहा , ''जहाज के सिंगापुर में पंजीकृत होने के कारण एमपीए ने अपनी ओर से भी घटना की जांच शुरू कर दी है।''

गुजरात के हजारिया से रयासन और कॉस्मेटिक संबंधी कच्चा माल कोलंबो बंदरगाह ले जा रहा एमवी एक्स-प्रेस पर्ल कंटेनर जहाज बुधवार को श्रीलंका के बाहरी कोलंबो बंदरगाह के निकट डूब गया था। यह घटना जहाज को समुद्र में गहराई में ले जाने की असफल कोशिश के बाद हुई थी।

जहाज के ईंधन टैंक में अब भी सैंकड़ों टन तेल बाकी है, जिसके चलते पर्यावरणीय चिंताएं बढ़ गई हैं।

बीस मई को भारतीय राज्य गुजरात के हाजिरा से रवाना होने के बाद कोलंबो बंदरगाह के निकट श्रीलंकाई जल क्षेत्र में जहाज में आग लग गई थी। इसमें में 1,486 कंटेनर मौजूद थे।

एमपीए ने कहा कि चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब