लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने फाइजर-बायोटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 19:09 IST

Open in App

सिंगापुर, 14 दिसंबर सिंगापुर ने अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर तथा जर्मन कंपनी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 के टीके को मंजूरी दे दी है। देश के प्रधानमंत्री ली शेन लांग ने सोमवार को इस बाबत घोषणा की और बताया कि टीके के पहली खेप इस महीने के अंत तक मिल जाएगी।

सिंगापुर में कोविड-19 की स्थिति के बारे में ली ने टेलीविजन पर दिए संदेश में कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्राधिकार ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद फाइजर-बायोएनटेक के टीके को मंजूरी दे दी है।

चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक ली ने यह भी बताया कि आगामी महीनों में इस महामारी से बचाव के लिए अन्य टीके भी आने की संभावना है और यदि सबकुछ योजनानुसार चलता है तो अगले वर्ष की तीसरी तिमाही तक देश में ‘सभी के लिए पर्याप्त टीके’ होंगे।

प्रधानमंत्री ली ने कहा, ‘‘टीकाकरण करवाने के इच्छुक हर व्यक्ति को अगले साल के अंत तक यह मिल जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्सकों और विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है जो टीकाकरण संबंधी रणनीति के बारे में सुझाव देगी। ली ने यह भी बताया कि पैनल ने यह प्रस्ताव भी दिया है कि पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण होना चाहिए हालांकि इसे स्वैच्छिक रखा जाए।

प्रधानमंत्री ली ने कहा कि सिंगापुर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण नि:शुल्क होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!