लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर : सैर के दौरान मास्क न पहनने पर एक शख्स ने भारतीय मूल की महिला को लात मारी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 16:54 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 10 मई सिंगापुर में घृणा अपराध के एक संभावित मामले में एक व्यक्ति ने तेज चाल से टहल रही भारतीय मूल की 55 वर्षीय एक महिला पर मास्क न पहनने को लेकर नस्ली टिप्पणी की और उन्हें लात मारी।

पीड़ित महिला की बेटी प्रवीण कौर के हवाले से चैनल न्यूज एशिया ने सोमवार को कहा कि निजी ट्यूटर हिंडोचा नीता विष्णुभाई शुक्रवार की सुबह तेजी से चलते हुए टहल रही थीं तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और उनसे मास्क को ठुड्डी से ऊपर करने को कहा।

चैनल की खबर के मुताबिक नीता चाओ चू कंग ड्राइव के किनारे टहल रही थीं जब नॉर्थवेले कोंडोमीनियम के बाहर एक बस स्टॉप के करीब यह व्यक्ति उनके पास आया।

कौर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “उन्होंने (नीता ने) बताया कि वह तेज चाल से टहल रही हैं लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। उसने अशोभनीय बातें कहते हुए नस्ली टिप्पणियां कीं।”

उन्होंने कहा, “मेरी मां ने जवाब में कहा, ‘गॉड ब्लेस यू’ (भगवान तुम्हारा भला करे) लेकिन उस व्यक्ति ने मेरी मां के सीने पर लात मारी। मेरी मां पीठ के बल गिरीं और उन्हें चोट आई।”

आरोपी व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है, वह मौके से भाग गया।

कौर ने कहा कि उनकी मां नियमित व्यायाम के तौर पर तेज चाल से सैर करती हैं लेकिन इस घटना के बाद “वह अपने ही देश में सैर करने से डर रही हैं।”

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक द्वीपीय राष्ट्र में कोविड-19 से बचाव के लिये घरों से बाहर रहने पर छह साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये मास्क पहनना अनिवार्य है।

इसके मुताबिक हालांकि बाहर कठिन व्यायाम जैसे तेज चाल से सैर या पहाड़ी रास्ते पर चढ़ाई के दौरान वे मास्क उतार सकते हैं लेकिन व्यायाम के बाद उन्हें इसे पहनना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब