लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में लापता सिख युवक तीन महीने बाद मिला

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:04 IST

Open in App

पेशावर, 30 मई पाकिस्तान में फरवरी से लापता एक सिख युवक को पुलिस ने देश के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक गांव से बरामद किया है। उसका अपहरण उनके घर से कर लिया गया था।

अविनाश सिंह 28 फरवरी को पेशावर कैंट के गुलबर्ग इलाके से लापता हो गया था। उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है।

पुलिस के मुताबिक, सिंह कोहाट जिले के लाची तहसील के पास एक गांव में पाया गया।

उन्होंने बताया कि अपहर्ताओं ने उसका बुरी तरह उत्पीड़न किया था इसलिए उसे पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपहरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। उसके पिता ने मामला दर्ज कराया था।

सिंह के परिवार के सदस्यों ने बताया कि अपहर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की।

पेशावर के एसएसपी (अभियान) यासीर आफरीदी और एसपी सिटी अतीक शाह ने अस्पताल में सिंह से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य का जायजा लिया।

आफरीदी ने कहा कि मामले में सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना