लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के संसद में गूंजेगा सिख नेता का भाषण, अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करेंगे अवतार सिंह खालसा

By भाषा | Updated: June 19, 2018 14:14 IST

खालसा लंबे समय से समुदाय के नेता हैं और संसद के निचले सदन में वह उस सीट पर निर्विरोध चुने जाएंगे जिसे 2016 में राष्ट्रपति के आदेश के बाद अल्पसंख्यों के लिए आरक्षित किया गया था।

Open in App

काबुल, 19 जून: अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक सिख एवं हिन्दू समुदाय के लोगों के लिए अवतार सिंह खालसा ने उम्मीद की नई किरण जगाई है। अगली संसद में वह अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करेंगे।खालसा लंबे समय से समुदाय के नेता हैं और संसद के निचले सदन में वह उस सीट पर निर्विरोध चुने जाएंगे जिसे 2016 में राष्ट्रपति के आदेश के बाद अल्पसंख्यों के लिए आरक्षित किया गया था। अक्तूबर में चुनाव के बाद वह 259 सांसदों के बीच अल्पसंख्यकों की एकमात्र आवाज होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान की सेना में दस साल की सेवा उन्हें रक्षा एवं सुरक्षा समिति में स्थान दिला सकती है।

उन्होंने काबुल में एक मंदिर के बाहर संवाददाताओं से कहा ,'मैं केवल अपने सिख और हिंदू भाइयों की सेवा नहीं करना चाहता, बल्कि मुझे सभी अफगान लोगों की सेवा करने के काबिल बनना है, भले ही वे किसी भी जाति अथवा समुदाय के हों। हमारी सेवांए सभी तक पहुंचनी चाहिए। ’’

चार बच्चों के पिता खालसा मूलत पाक्तियां प्रांत से हैं , लेकिन अपनी जिंदगी का लंबा हिस्सा उन्होंने काबुल में गुजारा है। वह संसद के उच्च सदन में भी अल्पसंख्यों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।मुस्लिम देश अफगानिस्तान में हिंदू और सिख भेदभाव के शिकार हैं और कट्टरपंथी उन्हें निशाना बनाते रहते हैं।

खालसा ने कहा , 'हमें अपने लोगों को इस अराजकता से बचाने की कोशिश करनी चाहिए। हमें अपने अधिकारों की मांग करनी चाहिए। आपके अधिकार आपको दिए नहीं जाएंगे, आपको उन्हें लेना होगा।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा