पेशावर में सिख हकीम की गोली मारकर हत्या
By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:11 IST2021-09-30T20:11:56+5:302021-09-30T20:11:56+5:30

पेशावर में सिख हकीम की गोली मारकर हत्या
पेशावर, 30 सितंबर पेशावर में बृहस्पतिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) अपने क्लीनिक पर थे तभी हमलावर उनके केबिन में घुस गये और गोलियां चला दीं। पुलिस ने कहा कि सिंह को चार गोलियां लगीं और उनकी मौके पर मौत हो गयी। हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।
पेशावर में सिख समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य सिंह चरसद्दा रोड पर क्लीनिक चला रहे थे।
पेशावर में करीब 15,000 सिख रहते हैं जिनमें अधिकतर कारोबार करते हैं और कुछ फार्मेसी चलाते हैं।
पुलिस आतंकवाद की संभावना समेत विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।