लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सिख ‘हकीम’ की हत्या: पुलिस ने 4000 लोगों के मोबाइल डेटा खंगाले

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:24 IST

Open in App

पेशावर, 11 अक्टूबर पाकिस्तान में सिख 'हकीम' के हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस ने 4,000 लोगों की पहचान की है और उनके मोबाइल डेटा की जांच शुरू कर दी है। हकीम की हत्या पिछले महीने कर दी गई थी।

सरदार सतनाम सिंह (खालसा) यूनानी हकीम थे। वह गत 30 सितंबर को अपने क्लीनिक में थे, जब हमलावरों ने उनके केबिन में घुस कर गोलियां चलाईं, जिसमें 45 मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में 15 अधिकारियों वाली चार विशेष जांच टीमें काम कर रही हैं। तीन टीमें खुफिया जानकारी साझा कर रही हैं, मोबाइल डेटा एकत्र कर रही हैं, संदिग्धों की जांच कर रही हैं, जबकि चौथी टीम को पेशावर और आसपास के अन्य क्षेत्रों से संदिग्धों को गिरफ्तार करने का काम सौंपा गया है।

आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट से संबद्ध इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएसआईएस-के) ने सिख की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस ने लक्षित हत्या की धारणा को नकार दिया है और इस मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। पुलिस ने सिंह के क्लीनिक में काम करने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ की है और मरीजों के बारे में जानकारी भी एकत्र की है।

सिंह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के चारसद्दा रोड पर अपना क्लीनिक 'धर्मांदर फार्मेसी' चलाते थे। वह पिछले 20 साल से शहर में रह रहे थे। पेशावर में लगभग 15,000 सिख रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला