पाकिस्तान में सिख लड़की का अपहरण के बाद जबरन करावाया गया धर्म परिवर्तन, छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2019 06:15 IST2019-08-31T06:15:20+5:302019-08-31T06:15:20+5:30

पाकिस्तानः संदिग्धों में से एक अरसलान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सिख लड़की से शादी करने वाले मुख्य संदिग्ध मोहम्मद हसन का दोस्त है। जमील ने कहा कि हसन को अग्रिम जमानत मिली हुयी है और उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Sikh girl alleges forced conversion in Pakistan | पाकिस्तान में सिख लड़की का अपहरण के बाद जबरन करावाया गया धर्म परिवर्तन, छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

File Photo

Highlightsपाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों के धर्मांतरण की एक और घटना में 19 वर्षीय एक सिख लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। ननकाना सिटी पुलिस के जांच अधिकारी मुहम्मद जमील ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों के धर्मांतरण की एक और घटना में 19 वर्षीय एक सिख लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और देश के पंजाब प्रांत में एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी कराने से पहले उसे इस्लाम कुबूल करवाया गया। ननकाना सिटी पुलिस के जांच अधिकारी मुहम्मद जमील ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

संदिग्धों में से एक अरसलान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सिख लड़की से शादी करने वाले मुख्य संदिग्ध मोहम्मद हसन का दोस्त है। जमील ने कहा कि हसन को अग्रिम जमानत मिली हुयी है और उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

जमील ने कहा कि लड़की के वकील ने अदालत के समक्ष अपने बयान में कहा कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपनी मर्जी से हसन से शादी की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपने वकील शेख सुल्तान के माध्यम से अपने परिवार के आरोपों को खारिज कर दिया। इस बीच शादी समारोह में लड़की का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में लड़की कह रही है कि वह बिना किसी दबाव के उससे शादी कर रही है। अदालत के आदेश पर लड़की को दारुल अमन (आश्रय गृह) भेज दिया गया है। एक वीडियो संदेश में लड़की के परिवार ने दावा किया है कि उसका अपहरण कर लिया गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।

परिवार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद मांगी है। इस बीच एक संबंधित घटनाक्रम में पंजाब सरकार ने मामले के संबंध में सिख समुदाय द्वारा गठित 30-सदस्यीय समिति के साथ बातचीत के लिए एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया है।

Web Title: Sikh girl alleges forced conversion in Pakistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे