लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वायुसेना ने सिख सैनिकों को दाढ़ी-पगड़ी रखने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: June 7, 2019 10:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के हवाई बल में धर्म के आधार पर इस तरह की छूट का यह पहला मामला है।हरप्रीतिंदर सिंह बाजवा 2017 में वायुसैनिक के रूप में वायुसेना में शामिल हुए थे

अमेरिकी वायुसेना ने एक सिख वायुसैनिक को दाढ़ी, पगड़ी और लंबे केश रखने की अनुमति दे दी है। देश के हवाई बल में धर्म के आधार पर इस तरह की छूट का यह पहला मामला है। हरप्रीतिंदर सिंह बाजवा 2017 में वायुसैनिक के रूप में वायुसेना में शामिल हुए थे लेकिन सैन्य शाखा की ओर से ग्रूमिंग और ड्रेस कोड को लेकर बनाए गए नियम की वजह से वह अपने धार्मिक सिद्धांत का पालन नहीं कर पा रहे थे।

एनबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक वायुसेना ने सिख अमेरिकन वेटेरन्स अलायंस और अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) से प्रतिवेदन मिलने के बाद उन्हें यह छूट दी। मैककोर्ड वायुसेना स्टेशन में चालक दल के प्रमुख, बाजवा ड्यूटी पर मौजूद रहने वाले ऐसे पहले वायुसैनिक बन गए हैं जिन्हें वायुसेना में सेवा देते हुए सिख धर्म के अनुकूल पहनावे के सिद्धांतों के पालन की अनुमति मिली है।

बाजवा ने कहा, “मैं अत्यंत प्रसन्न हूं कि वायुसेना ने मुझे धार्मिक अनुकूलता की अनुमति दे दी है।” उन्होंने कहा, “आज, मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे देश ने सिख संपदा को अपना लिया है और मैं इस अवसर के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।” 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल