लाइव न्यूज़ :

एसआईआई और यूनिसेफ ने कोविड-19 के टीकों की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए किया करार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 14:49 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, चार फरवरी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और यूनिसेफ ने ‘एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड’ और ‘नौवावैक्स’ के टीकों की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए एक करार किया है।

संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था ने बताया कि करार के तहत उसके पास करीब 100 देशों के लिए टीके की 1.1 अरब खुराकों तक पहुंच होगी।

भारत कोविड-19 के टीके का निर्माण सबसे अधिक कर रहा है और कई देश टीका खरीदने के लिए उससे सम्पर्क भी कर चुके हैं।

ऑक्सफॉर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' का निर्माण भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में हो रहा है और ‘नौवावैक्स’ का निर्माण अमेरिका स्थित ‘नौवावैक्स इन्क’ द्वारा किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल शिक्षा कोष (यूनिसेफ) की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर ने कहा, ‘‘ हमने कोविड-19 के दो टीकों एस्ट्राजेनेका और नौवावैक्स की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के साथ करार किया है।’’

फोर ने कहा कि यूनिसेफ के पास ‘पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (पीएएचओ) के साथ मिलकर करीब 100 देशों के लिए टीके की 1.1 अरब डॉलर खुराकों तक पहुंच होगी।

उन्होंने कहा कि जैसे ही ये आपूर्ति करार संपन्न होते हैं, यूनिसेफ आपूर्तिकर्ताओं की सहमति के तहत करारों का सार्वजनिक विवरण देना जारी करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा टीके की स्वीकृति के बाद, इसी तरह हम एसआईआई के साथ काम करने को लेकर भी उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते