लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ चटर्जी ने चीन में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिक का प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:17 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 16 फरवरी संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ चटर्जी ने चीन में इस वैश्विक संस्था के शीर्ष राजनयिक के तौर पर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया है।

विश्व की सर्वाधिक आबादी वाले इस देश में वह संयुक्त राष्ट्र की 27 एजेंसियों के कामकाज की निगरानी करेंगे। उन्हें चीन में ‘यूनाइटेड नेशंस रेजीडेंट कोआर्डिनेटर’ (यूएनआरसी) नियुक्त किया गया है।

चटर्जी, भारतीय थल सेना में सेवा दे चुके हैं और उन्हें बहादुरी के लिए 1995 में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था।

चटर्जी ने अपनी नयी जिम्मेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘पिछले चार दशकों में विश्व में बड़े आर्थिक और सामाजिक बदलाव हुए हैं, जिसके तहत चीन में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। चीन के इस अनुभव से वैश्विक विकास चुनौतियों का हल करने में और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। ’’

चटर्जी ने संयुक्त राष्ट्र में 24 साल से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर सेवा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना