लाइव न्यूज़ :

श्रृंगला ने भारत, श्रीलंका के लोगों के कुशलक्षेम की प्रार्थना की

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:34 IST

Open in App

कोलंबो, तीन अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को कैंडी शहर में श्रीलंका के बौद्ध बहुल आबादी के प्रमुख तीर्थ स्थल ऐतिहासिक ‘टेम्पल ऑफ द सैक्रेड टूथ रेलिक’ में दर्शन किए और भारतीय तथा श्रीलंकाई लोगों के कुशलक्षेम और समृद्धि तथा अपने सदियों पुराने संबंधों को मजबूत करने की कामना की।

श्रृंगला चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को श्रीलंका पहुंचे। यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे समेत शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे तथा भारत और द्वीपीय देश के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने श्री दलदा मालीगाव में आशीर्वाद लेते हुए अपनी यात्रा शुरू की। मंदिर के माननीय दियावदने निलामे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।’’ दियावदने निलामे इस मंदिर के मुख्य संरक्षक का पद है।

देश के मध्य प्रांत में स्थित श्री दलदा मालीगाव या टेम्पल ऑफ द सैक्रेड टूथ रेलिक विश्व विख्यात प्रार्थना स्थल है जहां गौतम बुद्ध का दंत रखा हुआ है।

कैंडी में भारत के सहायक उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव ने भारत और श्रीलंका के लोगों के कुशलक्षेम तथा समृद्धि और उनके दशकों पुराने संबंधों को मजबूत करने की प्रार्थना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल