लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद मैरी गे स्कैनलोन को बंदूक दिखाकर दो लोग उनकी कार लेकर फरार हुए

By भाषा | Updated: December 23, 2021 09:59 IST

Open in App

फिलाडेल्फिया (अमेरिका), 23 दिसंबर (एपी) अमेरिकी सांसद मैरी गे स्कैनलोन को दो लोगों ने बंदूक दिखाकर दक्षिण फिलाडेल्फिया पार्क में उनसे उनकी कार की चाबी ले ली और फिर उनका वाहन लेकर फरार हो गए। घटना में सांसद को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस और स्कैनलोन के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्कैनलोन बुधवार दोपहर करीब तीन बजे से कुछ समय पहले, एफडीआर पार्क में एक बैठक के बाद अपनी गाड़ी के पास जा रहीं थी, तभी हथियारों से लैस दो लोगों ने उनसे गाड़ी की चाबी मांगी। स्कैनलोन ने उन्हें चाबी दे दी और उनमें से एक उनकी नीले रंग की ‘एक्यूरा एमडीएक्स’ चलाकर ले गया और दूसरा एक अन्य वाहन में उसके पीछे गया।

स्कैनलोने की संचार निदेशक, लॉरेन कॉक्स ने बताया कि सांसद को कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस ने बताया कि वाहन में सांसद का निजी और काम से जुड़ा सामान था।

‘डब्ल्यूपीवीआई-टीवी’ की खबर के अनुसार, कार में सांसद का निजी और सरकारी फोन, पर्स और कुछ दस्तावेज थे।

पुलिस ने बताया कि वह संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल