कैलिफोर्निया में बस पर गोलीबारी: दो महिलाओं की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: May 19, 2021 08:27 IST2021-05-19T08:27:58+5:302021-05-19T08:27:58+5:30

Shooting on bus in California: two women killed, five others injured | कैलिफोर्निया में बस पर गोलीबारी: दो महिलाओं की मौत, पांच अन्य घायल

कैलिफोर्निया में बस पर गोलीबारी: दो महिलाओं की मौत, पांच अन्य घायल

ओकलैंड (अमेरिका) 19 मई सैन फ्रांसिस्को बे एरिया फ्रीवे पर दो लोगों ने एक बस पर गोलीबारी की, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुई हैं।

‘ईस्ट बे टाइम्स’ की खबर के अनुसार, बस में सवार यात्री एक महिला का 21वां जन्मदिन मना रहे थे। इंटरस्टेट-580 पर देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर बस पर हमला किया गया। बस सैन फ्रांसिस्को से आकलैंड लौट रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य वाहन पर सवार दो लोगों ने बस पर गोलीबारी की। बस पर करीब 70 गोलियां चलाई गई।

कैलिफोर्निया के राजमार्ग गश्ती विभाग ने बताया कि प्राथमिक जांच से प्रतित होता है कि गोलीबारी किसी को निशाना बनाकर की गई।

विभाग ओकलैंड पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है।

अलमेडा काउंटी कोरोनर ब्यूरो ने बताया कि एक महिला की बस में और एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। कम से कम पांच अन्य महिलाएं घायल भी हुई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shooting on bus in California: two women killed, five others injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे