दक्षिणी इलिनोइस में गोलीबारी, संदिग्ध फरार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 10:25 IST2021-09-10T10:25:18+5:302021-09-10T10:25:18+5:30

Shooting in southern Illinois, suspect absconding | दक्षिणी इलिनोइस में गोलीबारी, संदिग्ध फरार

दक्षिणी इलिनोइस में गोलीबारी, संदिग्ध फरार

ईस्ट सेंट लुइस (अमेरिका), 10 सितंबर (एपी) अमेरिका के दक्षिणी इलिनोइस में बृहस्पतिवार को गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए।

‘बेलेविले न्यूज-डेमोक्रेट’ की खबर के अनुसार, गोलीबारी के पीड़ितों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है लेकिन पुलिस ने अभी पीड़ितों की सटीक संख्या के बारे में नहीं बताया है।

ईस्ट सेंट लुइस पुलिस प्रमुख केंडल पेरी ने बताया कि ‘‘कई लोगों पर गोलियां’’ चलायी गयी।

केएमओवी-टीवी की खबर के अनुसार, गोलीबारी के संदिग्धों ने नजदीक का एक रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश लेकिन उनकी गाड़ी उसमें फंस गयी। पुलिस वन्य इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है।

इलिनोइस राज्य पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि गोलीबारी शाम चार बजे के बाद हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shooting in southern Illinois, suspect absconding

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे