लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, चार से छह लोग घायल

By भाषा | Updated: December 1, 2021 01:31 IST

Open in App

ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप (अमेरिका), 30 नवंबर (एपी) अमेरिका के उत्तरी डेट्रोइट में मंगलवार को एक स्कूल में एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी जिसमें चार से छह लोग घायल हो गए हैं। हालांकि घटना में किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अपराह्न लगभग 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया कि उत्तर डेट्रोइट के उपनगर ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है।

ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से पिस्तौल बरामद की गई है।

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि एक से ज्यादा हमलावर थे।

उसने यह भी बताया कि चार से छह लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं लेकिन किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि घायलों में छात्र हैं या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल