लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन के मोटल में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत तीन की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:21 IST

Open in App

ह्यूस्टन (अमेरिका), 19 जुलाई (एपी) अमेरिका के ह्यूस्टन में एक शख्स ने एक मोटल (सड़क किनारे यात्रियों के लिए बना होटल) में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पार्किंग स्थल पर गोलीबारी करके दो अन्य को जख्मी कर दिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसकी भी मौत हो गई।

कार्यकारी पुलिस प्रमुख मैट स्लिंकार्ड ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना रविवार देर शाम उत्तर पश्चिम ह्यूस्टन के पैलेस इन मोटल में हुई।

उन्होंने बताया कि करीब 35 वर्षीय व्यक्ति ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी और फिर मोटल की बालकनी से अधिकारियों पर गोलीबारी कर दी। स्लिंकार्ड ने कहा कि पार्किंग स्थल पर दो लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई अधिकारी जख्मी नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की और बंदूकधारी की मौत मौके पर ही हो गई लेकिन पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि उसकी मौत अधिकारियों की गोली लगने से हुई या उसने खुद को गोली मार ली थी।

स्लिंकार्ड ने कहा कि पुलिस को तत्काल पता नहीं चल सका है कि उसने दो लोगों की हत्या क्यों की। इस तरह के कोई सबूत नहीं हैं कि बंदूकधारी पहले से दोनों पीड़ितों को जानता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?