लाइव न्यूज़ :

ग्रैम्बलिंग स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत और सात अन्य घायल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 08:57 IST

Open in App

ग्रैम्बलिंग (अमेरिका), 18 अक्टूबर (एपी) ग्रैम्बलिंग स्टेट यूनिवर्सिटी में रविवार को गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं। लूसियाना के इस संस्थान में चार दिन के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, गोलीबारी विश्वविद्यालय के परिसर क्वाड में शनिवार देर रात करीब एक बजे हुई। मारा गया व्यक्ति यहां का छात्र नहीं था। एक घायल की पहचान यहां के छात्र के तौर पर हुई है। अन्य घायलों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।

घटना के मद्देनजर रविवार को होने वाले ‘होमकमिंग’ कार्यक्रम के साथ-साथ सोमवार-मंगलवार की कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय में अगले आदेश तक रात साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

गौरतलब है कि गत बुधवार को भी परिसर में गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा था कि गोलीबारी में शामिल दो लोग इस संस्थान के छात्र नहीं थे। पुलिस ने बताया कि जातवियस कार्रोल (18) मामले में संदिग्ध है, जिसे अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा