लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा के मॉल में गोलीबारी, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: May 9, 2021 08:44 IST

Open in App

मियामी (अमेरिका), नौ मई (एपी) साउथ फ्लोरिडा के एक मॉल में लोगों के दो समूह के बीच लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए।

इस बीच, वजीर्निया के एक रेस्तरां में एक व्यक्ति ने दो एशियाई-अमेरिकी कर्मियों के खिलाफ नस्ली टिप्पणियां कीं और उनमें से एक पर हमला किया। पुलिस इस व्यक्ति की तलाश कर रही है।

एक समाचार चैनल की फुटेज में फ्लोरिडा के एवेंचुरा मॉल में गोलीबारी की सूचना के बाद लोग वहां से भागते दिख रहे हैं।

एवेंचुरा पुलिस ने बताया कि मॉल में लोगों के दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया और उसके बाद गोलीबारी हुई।

पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में घायल हुए तीन लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनकी जान को खतरा नहीं है।

पुलिस ने बाद में ट्वीट किया कि उसने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस बीच, अर्लिंगटन काउंटी पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में शनिवार को बताया कि वर्जीनिया के रेस्तरां में संदिग्ध बिल का भुगतान किए बिना चला गया, जिसके बाद दो कर्मियों ने रेस्तरां के बाहर उसे रोका और उससे भुगतान करने के कहा।

पुलिस ने बताया कि जब संदिग्ध नहीं रुका, तो एक कर्मी ने उसे रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, जिसके बाद संदिग्ध ने अन्य कर्मी को धक्का दिया और भाग गया। जांचकर्ताओं को बताया गया कि संदिग्ध ने इन कर्मियों के खिलाफ नस्ली टिप्पणियां भी की थीं। पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला