लाइव न्यूज़ :

मेम्फिस में एक डाकघर में गोलीबारी, तीन कर्मचारियों की मौत

By भाषा | Updated: October 13, 2021 08:15 IST

Open in App

मेम्फिस (अमेरिका), 13 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के मेम्फिस में एक डाकघर में गोलीबारी में हमलावर समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

हमलावर ने हमला करने के बाद कथित रूप से खुद को गोली मार ली थी।

इस सप्ताह टेनेसी शहर में या उसके पास हुई गोलीबारी की यह तीसरी घटना है।

अमेरिकी डाक निरीक्षक (यूएसपीएस) सुसान लिंक ने बताया कि मेम्फिस के दक्षिण-पूर्व में ईस्ट लामार कैरियर एनेक्स में हुई गोलीबारी के बाद तीन कर्मचारी मृत मिले। गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। कर्मचारियों की भी अभी तक पहचान नहीं की गई है।

घटना के बाद डाकघर की ओर जाने वाली सड़क को पुलिस ने घंटों तक बंद रखा। एक सफेद कार को भी वहां से कब्जे में लिया गया, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसकी कार है।

यूएसपीएस ने एक बयान में कहा, ‘‘ डाक विभाग मेम्फिस में आज (मंगलवार को) हुई घटना से दु:खी है। मृतकों के परिवार, दोस्त और सहकर्मियों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब