अमेरिका के एक मॉल में गोलीबारी, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: November 27, 2021 10:42 IST2021-11-27T10:42:45+5:302021-11-27T10:42:45+5:30

Shooting at a mall in America, three people injured | अमेरिका के एक मॉल में गोलीबारी, तीन लोग घायल

अमेरिका के एक मॉल में गोलीबारी, तीन लोग घायल

डरहम (अमेरिका), 27 नवंबर (एपी) नॉर्थ कैरोलाइना के एक मॉल में शुक्रवार को दो समूहों के बीच झगड़े के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी।

‘थैंक्सगिविंग’ के बाद बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने मॉल आए थे।

प्राधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।

डरहम पुलिस प्रमुख पैट्रिस एंड्रयूज ने संवाददाताओं को बताया कि एक दूसरे से परिचित दो समूहों के बीच शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजकर 20 मिनट पर ‘द स्ट्रीट्स एट साउथप्वाइंट मॉल’ में हुए झगड़े के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में शामिल लोग फरार हो गए। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। एंड्रयूज ने कहा कि शेष आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shooting at a mall in America, three people injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे