लाइव न्यूज़ :

यूएई तट के पास जहाज को संभवत: हाईजैक किया गया: ब्रिटिश नौसेना समूह

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:30 IST

Open in App

दुबई, तीन अगस्त (एपी) ब्रिटिश नौसेना के एक समूह ने कहा है कि ओमान की खाड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तट के पास एक जहाज को संभवत: हाईजैक किया गया है।

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने मंगलवार को इससे पहले चेतावनी दी थी कि एक घटना घटित हो रही है। हालांकि इस बारे में विवरण नहीं दिया था।

कुछ घंटों बाद इसने कहा कि यह घटना एक ‘‘संभावित हाईजैक’’ थी।

अमेरिकी नौसेना के पश्चिम एशिया में पांचवें बेड़े और ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इस पर अभी टिप्पणी नहीं की है। अमीरात सरकार ने भी घटना को अभी नहीं स्वीकारा है।

इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास कम से कम चार जहाजों ने मंगलवार को अज्ञात परिस्थितियों में जहाज का नियंत्रण खोने की चेतावनी जारी की थी। अधिकारियों ने कहा था कि इलाके में एक घटना हो रही है।

मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम के मुताबिक तेल टैंकर क्वीन एमाता, गोल्डेन ब्रिलिएंट, जग पूजा और अबयास ने उसी वक्त अपने स्वचालित पहचान प्रणाली ट्रैकर से घोषणा की थी कि जहाज पर उनका नियंत्रण नहीं है। इसका यह मतलब है कि जहाज की ईंधन आपूर्ति प्रणाली ठप्प हो गई है और उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

यह घटना ओमान के तट के करीब इजराइली अरबपति से जुड़े तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाने के कुछ दिनों बाद हुई है। उस घटना में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला