लाइव न्यूज़ :

शेरमन की यात्रा भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने का अवसर रही : अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 09:38 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर अमेरिका की उपविदेश मंत्री वेंडी शेरमन की हाल में सम्पन्न भारत यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने का एक अवसर रही। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बृहस्पतिवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कुल मिलाकर, यह अमेरिका के लिए भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का एक अवसर था, एक ऐसी साझेदारी जो दोनों देशों को कई मौके प्रदान करती है और एक ऐसी साझेदारी जो हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि हम एक स्वतंत्र एवं खुला हिंद-प्रशांत चाहते हैं।’’

शेरमन की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘भारत, हमारे लिए क्वाड के सदस्य के रूप में, एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक भागीदार के रूप में व्यापक लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।’’

भारत में अपनी तीन दिवसीस यात्रा सम्पन्न करने के बाद शेरमन बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान के लिए रवाना हुईं। शेरमन ने विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ बैठक के अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी मुलाकात की।

प्राइस ने कहा कि उन्होंने विदेश सचिव श्रृंगला के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और हिंद-प्रशांत के विषय में प्रगति जिसमें दोनों देशों के पारस्परिक हित के विषय शामिल हैं, पर चर्चा की। साथ ही कोविड-19 वैश्विक महामारी का अंत करने, जलवायु संकट का मुकाबला करने, स्वच्छ ऊर्जा परियोजना में तेजी लाने, व्यापार एवं निवेश संबंधों को गहरा करने और साइबर सुरक्षा तथा उभरती प्रौद्योगिकी पर सहयोग का विस्तार करने को लेकर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला