लाइव न्यूज़ :

शेखर कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए एम्मा थॉम्पसन के साथ तैयारी शुरू की

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:43 IST

Open in App

लंदन, 16 नवंबर फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें अकादमी पुरस्कार विजेता एम्मा थॉम्पसन अभिनय करेंगी।

उन्होंने इससे पहले 2007 में आई केट ब्लैंचेट अभिनीत फिल्म "एलिजाबेथ: द गोल्डन एज" का निर्देशन किया था। कपूर अब इस फिल्म के साथ लंबे समय के बाद वापसी करेंगे।

कपूर ने कहा कि वह "सेंस एंड सेंसिबिलिटी" की अभिनेत्री के साथ फिल्म में काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।

74 वर्षीय निर्देशक ने ट्वीट किया, "अद्भुत अभिनेत्री एम्मा थॉम्पसन के साथ आज पहली रिहर्सल हुई। इसलिए अपनी अगली फिल्म में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

कपूर ने 1983 में प्रशंसित हिंदी फीचर फिल्म "मासूम" से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी और ब्लॉकबस्टर "मिस्टर इंडिया" (1987) और 1994 में आई "बैंडिट क्वीन" जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब