लाइव न्यूज़ :

वार्ता के लिये शेख हसीना और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:07 IST

Open in App

ढाका, 27 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां वार्ता के लिये अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना से मुलाकात की और माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और परस्पर हितों के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की।

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद पहले विदेश दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे मोदी शेख हसीना के साथ ठोस बातचीत करेंगे और इसके बाद द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न समझौतों पर दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षर किया जाएगा।

दोनों नेताओं के संस्कृति, 1971 की भावना के संरक्षण, स्वास्थ्य,रेलवे, शिक्षा, सीमा विकास, ऊर्जा सहयोग और स्टार्ट-अप्स के क्षेत्रों में सहयोग को लेकर नई घोषणाएं करने की उम्मीद है।

मोदी के यह यात्रा शेख मुजीबुर रहमान की जन्‍मशताब्‍दी, भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंध स्‍थापित होने के पचास वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के पचास वर्ष पूरे होने से संबंधित हैं।

शुक्रवार को यहां पहुंचे मोदी ने ढाका में देश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह और ‘बंगबंधु’ की जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!