लाइव न्यूज़ :

शॉविन को फ्लॉयड की मौत के मामले में 20 साल से अधिक की सजा हो सकती है

By भाषा | Updated: June 25, 2021 12:30 IST

Open in App

मिनियापोलिस, 25 जून (एपी) मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में मिली सजा की शुक्रवार को जानकारी मिल गई है। सजा मुकर्रर होने के साथ ही उस मामले का अंतिम अध्याय भी समाप्त हो गया जिसने दुनिया भर के लोगों में नस्ली भेदभाव के खिलाफ आक्रोश पैदा कर दिया था।

शॉविन (45) को जेल में दशकों गुजारने पड़ सकते हैं और कई कानूनी विशेषज्ञों ने 20 से 25 साल की सजा होने का अनुमान व्यक्त किया है। भले ही शॉविन के इसके खिलाफ अपील करने की संभावना है लेकिन उसपर और बर्खास्त किए गए तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ अब भी संघीय नागरिक अधिकारों से संबंधित मामले में भी मुकदमा चलना है।

अप्रैल में इस मामले में फैसला सुनाए जाने के बाद से अदालती कक्ष के बाहर लगाए गए कंक्रीट के अवरोधक, रेजर तारों की बाड़ और नेशनल गार्ड की गश्त खत्म होने के साथ ही काउंटी में अब तनाव भी कम हो गया है। इसके बाद भी, यह माना जा रहा है कि शॉविन की सजा शहर को एक कदम और आगे बढ़ाएगी जो 25 मई, 2020 को फ्लॉयड की मौत के बाद से अशांत था।

शॉविन को फ्लॉयड की गर्दन पर साढ़े नौ मिनट तक घुटने से दबाव बनाए रखने के लिए सेकेंड डिग्री गैर इरादतन हत्या, थर्ड डिग्री हत्या और सेकेंड डिग्री नरसंहार का दोषी ठहराया गया है। शॉविन की इस हरकत के कारण फ्लॉयड सांस नहीं ले पाया और उसकी मौत हो गई थी जबकि वह बार-बार बोलता रहा था कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

मिनेसोटा कानून के तहत, शॉविन को केवल सबसे गंभीर आरोप पर सजा मिलेगी जिसमें अधिकतम सजा 40 वर्ष की है। लेकिन मामले के संबंध में कानून 30 साल की सजा को व्यावहारिक बनाता है जो न्यायाधीश पीटर कैहिल सुना सकते हैं ताकि अपील में इसको पलटे जाने का जोखिम न रहे।

अभियोजकों ने 30 साल की सजा की मांग यह कहते हुए की है कि शाविन का कदम गंभीर था और इसने राष्ट्र की चेतना को चोट पहुंचाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा